रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों को नई सोच एवं दूरदर्शी विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई खेल संस्कृति विकसित कर राज्य को खेल हब के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।
रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पुलिस और वन विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर कम उम्र की प्रतिभाओं की पहचान की जाए। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाए।
उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक खिलाड़ियों व खेल संघों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों में विभिन्न खेलों के संघों का गठन एवं पंजीयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया सेंटरों और राज्य में निर्मित खेल अधोसंरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों की ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों को अपने-अपने जिले के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं संभावनाशील खिलाड़ियों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने तथा उनके प्रशिक्षण के लिए अनुभवी खिलाड़ियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्माणाधीन खेल परिसरों, स्टेडियमों एवं खेल मैदानों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने और प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अरुण साव ने स्कूलों में प्रतिदिन खेल का एक पीरियड सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर भी बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नई तकनीकों, खेल उपकरणों और नियमों की जानकारी से लगातार अपडेट रहने की सलाह दी।
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक तनुजा सलाम, संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक रश्मि ठाकुर, रवि अग्रवाल सहित प्रदेशभर के खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल