नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस दुर्ग की लगातार सख्ती जारी 2 दिनों में 600 से अधिक वाहनों की जांच, 67 पालकों को समझाईश, आज 37 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की बैठक लेकर भरवाया गया वचन-पत्र।आज दिनांक को दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 37 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन रोक कर अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने हेतु वचन-पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे।विगत 2 दिनों में 600 से अधिक दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 67 नाबालिग वाहन चालकों के पालकों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा उन्हें भविष्य में बच्चों को वाहन न देने की चेतावनी दी गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कार्यवाही के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार संचालित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विद्यार्थियों को समझाइश दी जा रही है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं तथा हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें बिना लाइसेंस वाहन न दें।मीटिंग में अभिभावकों को ई चालान से सम्बंधित समस्या का भी समाधान किया गया।अपील :: यातायात पुलिस दुर्ग आमजन एवं अभिभावकों से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें बिना लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति न दें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी परिवार को सड़क दुर्घटना से बचा सकती है।

Journalist खबरीलाल