Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Monday ,July 27,2026

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: सायकल चोरी करने वाले आरोपी पवन जंघेल को गिरफ्तार कर 06 नग सायकल बरामद:

post

khabrilalथाना : नेवई, जिला दुर्ग। सायकल चोरी करने वाले आरोपी पवन जंघेल को गिरफ्तार कर 06 नग सायकल बरामद। थाना नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पिछले दो माह के दौरान सायकल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नेवई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी के कब्जे से चोरी की 06 नग रेंजर सायकल, कुल अनुमानित कीमत ₹30,000/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं सायकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner