एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण - प्रार्थी साधु प्रधान ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कुकुरबेडा, रायपुर स्थित पीजी हॉस्टल में निवास करता है तथा सिक्युरिटी गार्ड एवं पीजी हॉस्टल संचालन का कार्य करता है। दिनांक 20.07.2026 को वह परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम केलेंडा, सरायपाली गया हुआ था। दिनांक 21.07.2026 को सूचना मिलने पर वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे की कुंडी सहित ताला टूटा हुआ एवं घर का सामान बिखरा मिला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखीं छोटी अटैची जिसमें नगदी रकम 2,000/- रूपये, चांदी का कड़ा व अन्य दस्तावेज रखा था को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 156/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किए गए। टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान बालक द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से चांदी का कड़ा, नगदी रकम 920 रूपये एवं अन्य दस्तावेज बरामद कर जप्त किए गए तथा उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Journalist खबरीलाल