Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: 200 गुम मोबाइल बरामद कर लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाई गई :

post

khabrilal

दुर्ग पुलिस की सोशल पुलिसिंग पहल को मिली नई मजबूती, 200 गुम मोबाइल बरामद कर लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाई गई। दुर्ग पुलिस के सतत तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के बरामद मोबाइल संबंधित नागरिकों को वितरित किए गए। साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना-चौकी पुलिस की समन्वित कार्यवाही, तकनीकी विश्लेषण एवं अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से बड़ी संख्या में गुम मोबाइल खोजने में सफलता प्राप्त हुई। दुर्ग पुलिस सोशल पुलिसिंग की भावना के अनुरूप आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाकर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक संबंधों को निरंतर सुदृढ़ कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुर्ग पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी, किन्तु दुर्ग पुलिस के निरंतर प्रयासों से उनकी महत्वपूर्ण संपत्ति पुनः प्राप्त हो सकी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner