Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है:

post

khabrilalराष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर यातायात बाधित करने वाले ट्रक-ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। आज 68 वाहनों पर कार्रवाई, एक सप्ताह में कुल 524 कार्रवाई।

रायपुर, 31 जुलाई 2026। डीसीपी यातायात, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त बनाए रखना है। पिछले एक सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध  कुल 524 वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह अभियान यातायात थाना टाटीबंद एवं आमनाका, यातायात थाना पचपेड़ी नाका, न्यू राजेन्द्र नगर थाना तथा यातायात थाना भनपुरी द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

सर्विस रोड पर यातायात बाधित कर खड़े ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को पहले समझाइश देकर तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले 63 वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। गंभीर रूप से यातायात बाधित करने वाले 5 वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इस प्रकार आज कुल 68 ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सर्विस रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner