Breaking News
0 post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,August 01,2026

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ : पालकी और दोण्डरीबेड़ा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले मंत्री केदार कश्यप:

post

khabrilalनारायणपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के पालकी एवं दोण्डरीबेड़ा ग्राम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मंत्री कश्यप ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता के रूप में सहायता राशि के चेक एवं कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुंचे।

दोण्डरीबेड़ा में भी मंत्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवारों का हौसला बढ़ाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर वहां भी राहत स्वरूप सहायता राशि के चेक एवं कंबलों का वितरण किया गया।मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास प्रभावित परिवारों के जीवन को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन परिवारों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।मंत्री कश्यप ने कहा कि सरकार केवल राहत वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनकी सामान्य जीवनचर्या बहाल करने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और राज्य सरकार हर प्रभावित नागरिक के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner