थाना : पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। स्कूल, कॉलेज एवं अस्पतालों के आसपास कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान, तंबाकू एवं गुटखा बेचने वाले दुकानदारों पर की गई वैधानिक कार्रवाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज एवं अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में विशेष जांच अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधित क्षेत्र में गुटखा, तंबाकू एवं सिगरेट का विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक से जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों के आसपास किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने की सख्त समझाइश एवं चेतावनी दी गई। दुर्ग पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा कानून का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Journalist खबरीलाल