केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2026 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। श्रम ब्यूरो द्वारा जून 2026 का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) जारी होने के बाद डीए बढ़ोतरी का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।
जून का सूचकांक 151.9 रहने से 12 माह का औसत 148.65 पर पहुंच गया है, जिसके आधार पर डीए की गणना 63.76 प्रतिशत बनती है। राउंडिंग के बाद डीए 63 प्रतिशत किए जाने की संभावना है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस बढ़ोतरी का लाभ एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने की उम्मीद है।
वहीं, राज्य के कर्मचारी अभी भी जनवरी 2026 से लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन लगातार मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्य सचिव से लंबित डीए जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Journalist खबरीलाल