Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : विश्व आदिवासी दिवस पर गरियाबंद में 9 को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे आप सांसद संजय सिंह:

post

khabrilal

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को गरियाबंद में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता, संसद में विपक्ष की मुखर आवाज़ एवं राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक माननीय मुकेश अहलावत जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के आप पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने कहा है कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद करने का मंच है। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक छीनने की साजिश और उनके प्रमुख मुद्दों, समस्याओं और लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा होगी।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की है। सांसद संजय सिंह 8 अगस्त रात 9 बजे एयरपोर्ट और 9 अगस्त नवीन विश्राम गृह नवा रायपुर में सुबह 9 बजे मीडिया से चर्चा के लिए उपलब्ध रहेंगे,ततपश्चात् 9:30 सुबह नवा रायपुर से रैली गरियाबंद के लिए निकलेगी जहां संजय सिंह 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner