Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (AMTZ) ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ का उत्कृष्ट उदाहरण: सांसद बृजमोहन अग्रवाल:

post

khabrilalविशाखापत्तनम प्रवास के दौरान AMTZ का किया अवलोकन, मेडिकल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की अत्याधुनिक व्यवस्थाओं को समझा छत्तीसगढ़ में भी मेडिकल डिवाइस और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अपार संभावनाएं, प्रदेश को मेडिकल हब बनाने की दिशा में होंगे प्रयास: सांसद बृजमोहन

रायपुर / विशाखापत्तनम। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विशाखापत्तनम प्रवास के दौरान देश के पहले और अनूठे मेडिकल टेक्नोलॉजी पार्क आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (AMTZ) का विस्तृत भ्रमण कर वहां चल रहे विनिर्माण, शोध एवं नवाचार कार्यों का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि AMTZ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को धरातल पर साकार करने वाला एक अत्यंत प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा, "एक समय था जब भारत को गंभीर बीमारियों के इलाज और जांच से जुड़ी अत्याधुनिक मेडिकल मशीनों के लिए पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज गर्व का विषय है कि AMTZ जैसे आधुनिक मेडटेक पार्क के माध्यम से देश में ही विश्वस्तरीय मेडिकल उपकरणों का अनुसंधान और निर्माण एक ही छत के नीचे हो रहा है।"

छत्तीसगढ़ में मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग की अपार संभावनाएं - सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते मेडिकल डिवाइस व फार्मा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि AMTZ के सफल मॉडल से प्रेरणा लेते हुए छत्तीसगढ़ में भी इस प्रकार के अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और उपकरण निर्माण क्लस्टर स्थापित करने के अवसरों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, जिससे प्रदेश में निवेश, उच्चस्तरीय रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को नया विस्तार मिल सके।

वैश्विक हब बनकर उभरेगा भारत - सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिस गति और गुणवत्ता के साथ भारत में मेडिकल टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, आने वाले समय में देश न केवल स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग एवं इनोवेशन हब बनकर उभरेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner