थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। विवाद के बाद युवक पर प्राणघातक हमला, हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी योगेश्वर वर्मा व मनीष नोनहारे गिरफ्तार। लक्ष्मी मार्केट स्थित शिव मंदिर के पास विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से लगातार वार कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना में घायल युवक के सिर, गर्दन, पेट, पीठ एवं कमर में चोट आई, जिसका उपचार वर्तमान में रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सुपेला पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर कृष्णा नगर क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 1227/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Journalist खबरीलाल