Breaking News

Monsoon (खबरीलाल न्यूज़) :: छग में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कुछ जिलों में होगी भारी वर्षा :

post

khabrilalरायपुर - छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए कम दबाव के क्षेत्र से मानसूनी गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रह सकता है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। अगर यह सिस्टम मजबूत होता है तो छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली का असर भी देखने को मिल सकता है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? - राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 23 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी - मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश को बारिश से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट - रविवार सुबह मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner