छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI फ्रॉड से बचाव के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नॉर्थ जोन के थाना पंडरी एवं थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के बैंकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 150 बैंक ग्राहकों एवं बैंक स्टाफ को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले (IPS) के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा विभिन्न बैंक प्रबंधन के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मोवा में लगभग 100 बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर फ्रॉड से बचाव, OTP, UPI PIN, CVV एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन से संबंधित धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।थाना गुढ़ियारी क्षेत्र स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, पहाड़ी चौक में लगभग 50 बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। उपस्थित नागरिकों को फर्जी लिंक, QR कोड, OTP एवं UPI से संबंधित धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने एवं साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित QR कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Journalist खबरीलाल