डीसीपी पश्चिम जोन/थाना- डीडी नगर। पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या करने वाले 04 आरोपी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार। चाकू से गंभीर चोट पहुंचाकर की गई हत्या, इलाज के दौरान हुई युवक की मृत्यु। घटना के महज 12 घंटे के भीतर थाना डीडी नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
रॉबिनसन गुड़िया, पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर के निर्देशन तथा राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर एवं देवांश सिंह राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में थाना डीडी नगर एवं साइबर सेल की टीम द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 23.08.2026 की दरम्यानी रात्रि लगभग 12:20 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा निवासी भोला गोस्वामी पिता स्व. राजेन्द्र गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष का पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों से विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान आरोपी आशीष यादव, घनश्याम ध्रुव, पिताम्बर निषाद एवं सागर यादव ने अपने अन्य 04 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर भोला गोस्वामी पर चाकू से गंभीर वार कर घायल कर दिया। घायल भोला गोस्वामी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां मेकाहारा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर प्रार्थी लोकेश विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 530/236, धारा 103(1), 191(2), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। थाना डीडी नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर 04 आरोपियों एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी -
01. आशीष यादव उर्फ देव कुमार यादव, पिता बबलू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, संतराम साहू गली, थाना डीडी नगर, रायपुर।
02. पिताम्बर निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर, रायपुर।
03. रवि ध्रुव उर्फ घनश्याम ध्रुव, पिता गिरीश ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, चन्द्राकर किराना स्टोर्स के पास, डीडी नगर, रायपुर।
04. सागर यादव, पिता श्याम लाल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08, डाक बंगला, गरियाबंद।
प्रकरण में 04 विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अग्रिम विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Journalist खबरीलाल