Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास:

post

khabrilalरायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्य अतिथि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव करेंगे।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना से विभिन्न आय वर्ग के लोगों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होंगे।

नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक अधोसंरचना, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं तथा शासकीय एवं निजी कार्यालयों के विस्तार के कारण आवासीय भवनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए मंडल द्वारा आवासीय परियोजनाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेक्टर-12 फेस-2 में शेष 29.20 एकड़ भूमि पर HIG एवं MIG श्रेणी के कुल 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख रुपए से 85.17 लाख रुपए तक निर्धारित किया गया है। आवासों की बढ़ती मांग के कारण इस परियोजना को लेकर नागरिकों में विशेष रुचि देखी जा रही है।

सेक्टर-12 फेस-2 में आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए आगामी चरण में 704 नए फ्लैट का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। इनमें 128 HIG, 320 MIG एवं 256 LIG श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इन आवासों का बेस विक्रय मूल्य  16.76 लाख रुपय से 40.47 लाख रुपए तक प्रस्तावित है। इससे विभिन्न आय वर्ग के परिवारों को नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में योजनाबद्ध तरीके से आवासीय कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है। मंडल ने वर्ष 2007 में सेक्टर-27 की 154 एकड़ भूमि पर अपनी प्रथम आवासीय कॉलोनी का शुभारंभ किया था। यहां 2665 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2014 में पूर्ण कर आबंटियों को सौंपा गया। इसी क्रम में वर्ष 2011 में सेक्टर-29 की 145 एकड़ भूमि पर द्वितीय आवासीय कॉलोनी प्रारंभ की गई। यहां 3012 स्वतंत्र भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2015 में पूर्ण कर आबंटियों को प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सेक्टर-16, 30 एवं 34 की 43 एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 में आवास निर्माण प्रारंभ किया गया। इस परियोजना में कमजोर आय वर्ग के लिए 2312 EWS एवं 2232 LIG, कुल 4544 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 1871 भवनों का आधिपत्य हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है, जहां हितग्राही निवासरत हैं। वहीं, सेक्टर-12 फेस-1 में 40.06 एकड़ भूमि पर वर्ष 2018 में आवासीय परियोजना प्रारंभ की गई थी। यहां HIG एवं MIG श्रेणी के 450 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य पूर्ण कर आबंटियों को भवन सौंपे जा चुके हैं।

नवा रायपुर अटल नगर शासकीय एवं निजी कार्यालयों के साथ आधुनिक अधोसंरचना के केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, सुव्यवस्थित यातायात, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण लोगों की आवासीय रुचि लगातार बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल जनसामान्य की आवास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल द्वारा विभिन्न आय वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर के सुनियोजित एवं समग्र विकास को गति दी जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner