Breaking News
0 post authorJournalist खबरीलाल Sunday ,September 06,2026

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: अंबिकापुर में चमकी महिला शक्ति, सफलतापूर्वक संपन्न हुआ अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2026:

post

khabrilalअंबिकापुर। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2026 का भव्य आयोजन 06 सितंबर 2026 को गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड, अंबिकापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मंजूषा भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे, एमआईसी सदस्य नगर निगम प्रियंका गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन रंजू अग्रवाल, डायरेक्टर, के.आर. टेक्निकल कॉलेज डॉ. रीनू जैन, जिला महामंत्री प्रियंका चौबे तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश सचिव सुनीता अग्रवाल, जिला महामंत्री अंजू अग्रवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष सेनू गोयल उपस्थित रहीं।वहीं प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में रवि शंकर धनगर एवं दिलीप कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आराध्या कश्यप ने प्रथम, गरिमा सिंह ने द्वितीय, दीपशिखा एक्का ने तृतीय तथा अंशिका ने चतुर्थ वहीं जूनियर वर्ग में ग्रिशू राजवाड़े प्रथम, शालिनी मुंडा द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा चंचल ने चतुर्थ स्थान तथा सीनियर वर्ग में श्रेया उपाध्याय ने प्रथम, आर्या ने द्वितीय, नीलम ने तृतीय तथा खुशबू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में दूसरी बार सॉफ्ट टेनिस खेल की महिला लीग का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 180 महिला खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया और तीन अलग-अलग आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अस्मिता वूमेंस लीग खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की एक विशेष महिला-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य देश की बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। यह पहल महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल के अवसर एवं सुरक्षित प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रजत सिंह, सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय मेडलिस्ट चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार, प्रिया जायसवाल तथा बबीता तिग्गा का विशेष योगदान रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner