Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर से दोस्तों के साथ घूमने गया युवक गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाते वक़्त डूबा:

post

khabrilalगरियाबंद। जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने आया था। वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। युवक को पानी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गरियाबंद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी रही।

बारिश के मौसम में गजपल्ला वॉटरफॉल में जलस्तर और पानी की गहराई बढ़ने के बावजूद पर्यटकों के पहुंचने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना ने जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner