मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को अपना नया विजेता मिल गया है. 73वें मिस वर्ल्ड का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने जीता. उन्होंने स्पेन की मॉडल एलिसाबेथ रेयनेस को फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी को सेकंड रनर-अप के तौर पर पीछे छोड़ा.
जोहेरी मोल को पिछले साल की मिस वर्ल्ड विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनाया. ये ताज पाकर उनके चेहरे पर खुशी और आंखों में आंसू थे. ओपल ने जोहेरी को गले लगाकर उन्हें मिस वर्ल्ड बनने की बधाई दी. ओपल अपने देश की पहली प्रतियोगी थीं, जिन्होंने पिछले साल आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था.
मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की ओर से मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने भी हिस्सा लिया था. टॉप 40 तक उन्होंने अपनी जगह आसानी से बना ली थी. लेकिन टॉप 20 में उन्हें बाहर होना पड़ा. उनका नाम जबसे मिस वर्ल्ड की लिस्ट में शुमार हुआ, तभी से लोगों को उम्मीद थी कि वो ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर देश का नाम रौशन करेंगी. हालांकि ऐसा हो नहीं सका. मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित हुआ था.

Journalist खबरीलाल