Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू एवं प्रदेश टीम का सूरजपुर में भव्य स्वागत:

post

khabrilal

रिपोर्टर/सौरभ साहू की रिपोर्ट, सूरजपुर, छत्तीसगढ़।

सूरजपुर। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत साहू एवं उनकी पूरी प्रदेश टीम के सूरजपुर आगमन पर जिला साहू संघ एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश टीम के आगमन को लेकर समाज के युवाओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आत्मीय स्वागत किया।

यह स्वागत कार्यक्रम जिला साहू संघ के अध्यक्ष  रामलल्लू साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  मुकेश साहू (छोटू) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सामाजिक गतिविधियों, संगठन की मजबूती और समाज के विकास को लेकर चर्चा भी की गई।प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की रही उपस्थिति - कार्यक्रम में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, प्रदेश महामंत्री श्री रॉबिन साहू,  हर्ष साहू एवं  भास्कर साहू, प्रदेश सहसंयोजक हेमंत साहू एवं  सुरेंद्र साहू तथा प्रदेश संयुक्त सचिव  सुनील साहू सहित प्रदेश एवं जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के युवा साथी दिलीप साहू, महेंद्र साहू, नितिन साहू, ललित साहू, सुभाष साहू, संतोष साहू, सुमित साहू, प्रदीप साहू, सुनील साहू, सौरभ साहू, संस्कार साहू, अक्षय साहू, गुलशन साहू, विकास साहू, प्यार साहू, मनीष साहू, प्रशांत साहू एवं कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के साथी शामिल हुए।प्रदेश टीम के आगमन से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। युवा साथियों ने प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

समाजहित में संगठित होकर कार्य करने का संदेश - कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  शशिकांत साहू ने समाज के युवाओं को संगठित होकर समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा, सेवा, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner