00 लाखों रूपये की अफीम एवं डोडा चूरा के साथ 02 महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार
मांग के आधार पर रायपुर शहर में घुम - घुम कर करते थे अफीम व डोडा चूरा की सप्लाई।
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।
घटना में शामिल है दो महिलाएं।
सायबर सेल, थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं तेलीबांधा टीम की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 किलोग्राम अफीम, 44 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 16,00,000/- रूपयेे तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
आरोपी इतनी बड़ी खेप में कहां से लाये है अफीम एवं डोडा चूरा के संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ।
आरोपियों के विरूद्व थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं तेलीबांधा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्व।
नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदभार ग्रहण करने की तारीख से आज दिनांक तक कुल 49 प्रकरण नारकोटिक्स एक्ट का पंजीबद्ध कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध की गई है कार्यवाही।
विवरण- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो महिलाओं द्वारा मांग के आधार घुम - घुम कर अफीम एवं डोडा चूरा की सप्लाई किया जाता है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये दोनों महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश देते हुये एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दोनों महिलाओं को पकड़ने हेतु योजना तैयार किया गया।
योजना के अनुसार सायबर सेल व थाना न्यू राजेन्द्र नगर की टीम का एक सदस्य स्वयं ग्राहक बना और महिलाओं से अफीम क्रय करने का सौदा किया गया। सौदे के मुताबिक दोनों महिलाओं द्वारा दिनांक 27.10.2020 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेडिशाईन अस्पताल के पास अफीम को डिलीवर करना तय किया गया। योजना के अनुसार महिलाओं को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया एवं टीम के सदस्य उक्त स्थान के आसपास छिप गये इसी दौरान जब दोनों महिला एक्टिवा वाहन में सवार होकर अफीम की डिलीवरी देने आये तो उन्हें पुलिस टीम द्वारा अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम शोभा सावलानी निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर एवं किरण चंदानी निवासी सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर का होना बताया गया।
अफीम के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर शोभा सावलानी द्वारा बताया गया कि उसे श्याम नगर तेलीबांधा निवासी सुंदर सिंह संधु नामक व्यक्ति अफीक एवं डोडा चूरा लाकर देता है तथा उसके एवं उसकी साथी किरण चंदानी द्वारा मांग के आधार पर ग्राहकों को इसका सप्लाई किया गया जाता है। जिस पर सायबर सेल, थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं थाना तेलीबांधा की टीम के सदस्यों द्वारा श्याम नगर तेलीबांधा में सुंदर सिंह संधु की पतासाजी किया गया एवं सुंदर सिंह को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लगभग 12 किलो अफीम, 44 किलो डोडा चूरा कीमती लगभग 16,00,000/- रूपयेे तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं थाना तेलीबांधा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कहां से व किन व्यक्तियों से इतनी मात्रा में अफीम एवं डोडा चूरा लाये है के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी -
01. संुुदर सिंह संधु पिता जैमल सिंह संधु उम्र 25 साल निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर।
02. शोभा सावलानी पति प्रकाश सावलानी उम्र 40 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर।
03. किरण चंदानी पति सुरेश चंदानी उम्र 36 साल निवासी आकांक्षा मेडिकल के पास सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।

Journalist खबरीलाल