Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बलैदाबाजार प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक:

post

khabrilalरायपुर, 8 सितम्बर 2026। जिले के प्रभारी एवं स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस बलौदाबाजार मे सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर  नोडल अधिकारों की बैठक ली। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यक्रमो के बेहतर आयोजन और  अधिक से अधिक जनसहभागिता हेतु आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये। बैठक मे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय उपस्थित थे।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि  सेवा संकल्प अभियान  का उद्देश्य  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षो के जन सेवा, 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक संकल्प,समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।अभियान के दौरान सभी कार्यक्रम आयोजन की तिथिवार रूप रेखा तैयार करने, रूट चार्ट,सुरक्षा, जनसहभागिता को विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की बेहतर निर्वाहन करते हुए अभियान को सफल बनाने  का आह्वान किया।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारे लिये अत्यंत गौरवशाली है जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को जन जन तक पहुंचाने  और लोगों मे सामूहिक सेवा की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिले मे सभी कार्यक्रम का बेहतर आयोजन हो यह सबकी जिम्मेदारी हैं। सभी के समन्वित कार्य से आयोजन को सफल बनाना हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दिया ,सपनो का भारत ,आंगन उत्सव ,विकसित भारत संकल्प यात्रा ,सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान  सहित 12 कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner