Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ के सदस्य नियुक्त:

post

khabrilalरायपुर/ नई दिल्ली । रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ जननेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन इसके उपाध्यक्ष हैं।

समिति का मुख्य उद्देश्य एवं दायित्व भारतीय संविधान, राजभाषा अधिनियम और संबंधित नियमों में राजभाषा के उपबंधों का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देना है।

अपनी इस नियुक्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "हिन्दी, संवाद के माध्यम के साथ साथ हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय एकता और जन-गण-मन को जोड़ने वाला सेतु है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की कार्यप्रणाली में राजभाषा हिन्दी का प्रयोग जन-जन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाएगा। मुझे इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाकर जो दायित्व सौंपा गया है, उसके लिए मैं लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू  के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner