बिलासपुर 08 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के अधिकारियों द्वारा तिफरा स्थित सभाकक्ष में बिलासपुर क्षेत्र के सभी अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में राजस्व वसूली, बकाया राशि की स्थिति, विद्युत बिलिंग, लंबित प्रकरणों तथा स्मार्ट मीटर की प्रगति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्रवार राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने, बकायादार उपभोक्ताओं से लंबित राशि की वसूली में तेजी लाने तथा बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही अधिक बकाया वाले प्रकरणों की नियमित निगरानी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्मार्ट मीटर स्थापना एवं उससे संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की स्थापना, मीटर रीडिंग, बिलिंग प्रक्रिया, उपभोक्ताओं की शंकाओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा स्मार्ट मीटर से प्राप्त आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की। स्मार्ट मीटर से विद्युत खपत की सटीक निगरानी, पारदर्शी बिलिंग तथा उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुरूप बिल उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के माध्यम से विद्युत खपत की निगरानी और बिलिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं इसके लाभों की जानकारी देने के लिए जागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
बैठक में राजस्व वसूली के साथ-साथ लाइन लॉस में कमी, समय पर बिलिंग, बकाया राशि की वसूली, उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा स्मार्ट मीटर संबंधी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के मुख्य अभियंता (राजस्व) श्री राजेन्द्र प्रसाद, अति.मुख्य अभियंता श्री बी.एल.वर्मा, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के.अम्बस्थ, अति.मुख्य अभियंता श्री वाय.के.मनहर, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेष जांगडे, श्री पी.एल.सिदार, श्री आर.के.झा, श्री आर.के.सोनकर एवं रीजन के समस्त कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल