Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: ई-रिक्शा एवं ऑटो में QR कोड व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पुलिस एवं ई-रिक्शा डीलर्स की संयुक्त बैठक आयोजित:

post

khabrilalरायपुर, दिनांक 08 सितंबर 2026। डॉ. अर्चना झा, पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल, कमिश्नरेट रायपुर के निर्देशन पर रायपुर शहर में संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों में लगाए जा रहे QR कोड की व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 08 सितंबर 2026 को शाम 04:00 बजे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, रायपुर के कार्यालय स्थित सभागार में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं ई-रिक्शा डीलर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों में लगाए गए QR कोड के माध्यम से वाहन, चालक एवं आवश्यक संबंधित जानकारी को अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए QR कोड व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ई-रिक्शा डीलर्स को वाहन एवं चालक से संबंधित जानकारी के नियमित अद्यतन तथा QR कोड व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में राम कुमार बर्मन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, रमेश येरेवार, सहायक पुलिस आयुक्त तथा सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, कमल पांडेय, सुरेश तिवारी अध्यक्ष ई रिक्शा एवं ऑटो संघ सहित लगभग 25 ऑटो/ई-रिक्शा डीलर्स उपस्थित रहे।

बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 

1. नई खरीदी एवं सर्विसिंग के दौरान निर्धारित फॉर्म भरना अनिवार्य - ई-रिक्शा की नई खरीदी करने के दौरान एवं सर्विसिंग के दौरान वाहन मालिक/चालक से निर्धारित फॉर्म भरवाया जाएगा, ताकि वाहन एवं चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी को अद्यतन रखा जा सके तथा QR कोड व्यवस्था में आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहे।

1. लंबित वाहनों के पंजीयन हेतु पोर्टल पुनः खोला जाएगा -  जिन ई-रिक्शा/ऑटो का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है, उनके लिए पंजीयन पोर्टल पुनः खोला जाएगा, जिससे ऐसे वाहनों का पंजीयन कराया जा सके।

1. सितंबर 2026 तक पंजीयन निःशुल्क - ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों का पंजीयन सितंबर 2026 तक निःशुल्क किया जाएगा। वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करा लें।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालकों तथा डीलर्स से अपील की गई है कि वे QR कोड एवं पंजीयन व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सक्रिय सहयोग एवं आवश्यक समन्वय प्रदान करें। इस व्यवस्था का उद्देश्य ई-रिक्शा एवं ऑटो से संबंधित आवश्यक जानकारी को सुगम रूप से उपलब्ध कराना तथा यात्रियों की सुरक्षा, नागरिक सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner