Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: साइबर ठगी से रहें सावधान और MRM पोर्टल की सुविधा का उठाएं लाभ:

post

khabrilal

₹50,000 तक की साइबर ठगी की राशि बिना FIR कराए भी ऑनलाइन आवेदन कर MRM पोर्टल के माध्यम से वापस प्राप्त की जा सकती है।साइबर ठगी के मामलों में आम नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए Money Restoration Module (MRM) पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। यदि साइबर ठगी की राशि समय पर शिकायत करने पर होल्ड हो जाती है, तो पात्र पीड़ित ऑनलाइन आवेदन कर अपनी राशि वापस पाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विशेष रूप से ₹50,000 तक की साइबर ठगी की राशि बिना FIR कराए भी पात्रता अनुसार MRM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर वापस प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र निवासी रजनीश गुप्ता के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में ₹30,000 की राशि होल्ड हुई थी। MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर मात्र 03 दिवस के भीतर ₹20,000 की राशि उनके बैंक खाते में वापस प्राप्त हो गई।

साइबर ठगी होने पर क्या करें ?

1. तुरंत 1930 पर शिकायत करें। 

2. cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। 

3. राशि होल्ड होने पर MRM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। 

आम नागरिकों से अपील है कि MRM पोर्टल की इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि साइबर ठगी के पीड़ित पात्र नागरिक समय पर आवेदन कर अपनी होल्ड राशि वापस पाने की प्रक्रिया का लाभ ले सकें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner