रायपुर, 09 सितंबर 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में तिलापिया क्लस्टर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने एवं तिलापिया मछली के निर्यात को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को तिलापिया मछली का देश एवं विदेश में निर्यात करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तिलापिया मछली का अधिक मात्रा में उत्पादन होता है, जिसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रोसेसिंग प्लांट में कार्य करने के लिए प्रथम चरण में 100 किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों का एफएफपीओ (फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) में पंजीयन कराया जाएगा, जिससे उन्हें संगठित रूप से उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग में सहायता मिल सकेगी।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत भारत सरकार द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में कुल 18 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिसमें से एक क्लस्टर प्राथमिक निर्यात-उन्मुख तिलापिया क्लस्टर के रूप में जिला रायपुर को नामित किया गया है। इसका उद्देश्य मीठे पानी की तिलापिया मछली के उत्पादन को बढ़ावा देना एवं विदेश में निर्यात को प्रोत्साहित करना है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला मत्स्य अधिकारी मनोज कुमार पैकरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल