Breaking News

Dhamtari (खबरीलाल न्यूज़) :: जेल कैफ़े में कर्मचारी फंदे से मिला लटका, पुलिस जांच में जुटी:

post

khabrilalधमतरी। शहर के बिलाई माता रोड पर स्थित ‘जेल कैफे’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है। प्रियांशु इसी कैफे में कर्मचारी के तौर पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु ठाकुर 12 सितंबर को रोज की तरह कैफे में काम करने पहुंचा था। बाद में जब अन्य कर्मचारी कैफे की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां प्रियांशु का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल कैफे संचालक और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner