थाना : पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर ₹5 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी शमीम खान गिरफ्तार। आरोपी ने संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों से कुल ₹5 लाख प्राप्त किए थे। प्रार्थी की शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने वर्ष 2018 में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण की विवेचना के दौरान दस्तावेज एवं लेनदेन संबंधी साक्ष्य एकत्र किए। विवेचना में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा राशि लेना स्वीकार किया गया।।आरोपी शमीम खान को दिनांक 13.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Journalist खबरीलाल