थाना : नेवई, जिला दुर्ग। विजय चौक स्टेशन मरोदा में वाहन से लोहे के सामान की चोरी का खुलासा, नेवई पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा; चोरी की सामग्री बरामद।विजय चौक स्टेशन मरोदा स्थित कार्यालय के सामने खड़ी गाड़ी से करीब ₹60,000 मूल्य के लोहे के विभिन्न सामान चोरी किए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 599/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार पतासाजी कर अपचारी बालक को पकड़ा, जिसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना बताया।अपचारी बालक की निशानदेही पर 06 नग पुराने बोरवेल के लोहे के रॉड, 03 नग लोहे के बोल्ट एवं 01 नग लोहे का पाना बरामद किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं कार्यालयों में रखी सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। चोरी अथवा अन्य अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित कर विवेचना में सहयोग करें।

Journalist खबरीलाल