Breaking News

Khabrilal News :: चावल-नमक-शक्कर में ₹31.75 लाख की गड़बड़ी, दो महिला गिरफ्तार :

post

khabrilalरायगढ़, 14 सितंबर। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ससकोबा और गनपतपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान करीब ₹31.75 लाख कीमत के चावल, नमक और शक्कर की कमी मिली है। आरोप है कि कुछ हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया।

रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

खाद्य विभाग ने 3 सितंबर 2026 को ग्राम ससकोबा की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की जांच की। भौतिक सत्यापन में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक कम मिला। इन खाद्यान्नों की कुल कीमत करीब ₹12,89,375 आंकी गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner