थाना : उतई, जिला दुर्ग। पुरानी आपसी रंजिश में हत्या के प्रयास का आरोपी कुरपा बाग अहमदाबाद से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, मोटरसाइकिल एवं पहने कपड़े बरामद। थाना उतई क्षेत्र के जोरातराई स्थित बाबा रेस्टोरेंट में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर आरोपी ने राजेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होकर गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गया था, जिसकी लगातार पतासाजी कर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। तकनीकी साक्ष्य, उपलब्ध तथ्यों एवं लगातार की गई पतासाजी के आधार पर थाना उतई पुलिस टीम ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, घटना के बाद भागने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए।

Journalist खबरीलाल