थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी ओम निर्मलकर गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई। हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Journalist खबरीलाल