बिलासपुर 17 सितम्बर 2026- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत नवीन जोन एवं वितरण केंद्रों का सृजन किया गया है। इसी तारतम्य में बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत चार नवीन जोन एवं एक नवीन वितरण केंद्र का सृजन किया गया है।
नवीन कार्यालयों के गठन के साथ ही उनके सुचारु संचालन के लिए कार्यक्षेत्र का विभाजन एवं पुनर्गठन किया गया है। इस प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना, उपभोक्ता सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा विद्युत संबंधी कार्यों का स्थानीय स्तर पर बेहतर संचालन सुनिश्चित करना है।
बिलासपुर क्षेत्र में नवीन जोन एवं वितरण केंद्रों के सृजन से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी शिकायतों, मीटर एवं कनेक्शन से जुड़े कार्यों तथा अन्य विभागीय सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा प्राप्त होगी।
इसके साथ ही विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत उपकरणों के रखरखाव तथा विद्युत आपूर्ति की निगरानी में भी सुविधा होगी। इससे विभागीय कार्यों के बेहतर समन्वय एवं उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।
नवीन जोन एवं वितरण केंद्रों के संचालन हेतु बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत कार्यक्षेत्र का विभाजन एवं पुनर्गठन किया गया है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित नवीन कार्यालयों का सृजन किया गया है -
1. मंगला जोन, अंतर्गत- कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग-दो (पष्चिम) नेहरू नगर बिलासपुर
2. कोनी जोन, अंतर्गत- कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग-दो (पष्चिम) नेहरू नगर बिलासपुर
3. बांकीमोंगरा जोन, अंतर्गत- कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग- कोरबा
4. पेण्ड्रारोड़ जोन, अंतर्गत- कार्यपालन अभियंता, (संचा./संधा.) संभाग- पेण्ड्रारोड़
5. लोरमी (ग्रामीण) वितरण केन्द्र, अंतर्गत- कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग- मुंगेली
नवीन जोन एवं वितरण केंद्रों के गठन से विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेंगे सुविधाओं के व्यापक लाभ -
Û स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवाएं, विद्युत संबंधी कार्यों के लिए विभागीय कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी।
Û शिकायतों का त्वरित निराकरण, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी।
Û विद्युत व्यवस्था का बेहतर रखरखाव, लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य उपकरणों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी।
Û विभागीय कार्यों में तेजी, विद्युत कनेक्शन, मीटर संबंधी कार्यों एवं अन्य सेवाओं के संचालन में सुविधा होगी।
Û उपभोक्ता सुविधा में वृद्धि, संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं के बेहतर समन्वय एवं संचालन को बढ़ावा मिलेगा।
Û विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के.अम्बस्थ ने बताया कि उपभोक्ताओं की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण व्यवस्था के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। नवीन जोन एवं वितरण केंद्रों का सृजन इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल है। बिलासपुर क्षेत्र में चार नवीन जोन एवं एक नवीन वितरण केंद्र के गठन से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं के संचालन एवं रखरखाव को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पुनर्गठन उपयोगी साबित होगा।

Journalist खबरीलाल