उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, बस्तर में जले सात लाख से अधिक दीप। बारूद की गंध से निकलकर बस्तर में लौट रही महुआ की महक और मेलों-मड़इयों की रौनक- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।
रायपुर, 17 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।
मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता ने इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पचास वर्षों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनसहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिली है। उन्होंने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल