जिला पुलिस दुर्ग। साइबर जागृति अभियान के तहत एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, गजेन्द्र यादव, मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रहे मुख्य अतिथि। दधीचि प्रशिक्षण हॉल, प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन दुर्ग में एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में वर्तमान समय में सामने आ रहे साइबर अपराधों के तरीकों, ऑनलाइन ठगी के स्वरूप तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित शिकायत एवं कार्रवाई के लिए उपलब्ध तकनीकी तथा कानूनी माध्यमों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यक्तिगत सतर्कता के साथ परिवार एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी एसटीएफ अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने एवं डिजिटल माध्यमों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करने की शपथ दिलाया गया साथ ही माननीय मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा सामूहिक सेल्फी भी ली गई।

Journalist खबरीलाल