रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों—रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण—में उत्कल समाज भवन के निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पावन नुआखाई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
उत्कल समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन ढोल-नगाड़ों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक रायपुर विमानतल पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया। समाज भवनों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कल समाज की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता और समाज की भावनाओं को समझते हुए रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में उत्कल समाज भवन के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्कल समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Journalist खबरीलाल