Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सेवा संकल्प अभियान: जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में विकसित भारत 2047 पर विविध कार्यक्रम आयोजित :

post

khabrilal

रायपुर, 19 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प समर्पण अभियान के अंतर्गत आज जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय, रायपुर में "विकसित भारत @2047" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनशीलता की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए अनुशासित जीवन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखना और एआई के सार्थक प्रयोग को समझना जरूरी है। कार्यक्रम में छात्रा देविका कुर्रे ने अपनी ओजस्वी वाणी में सहपाठियों को सुगम और सुसंस्कृत भारत की पहचान से अवगत कराते हुए सस्वर आह्वान किया। कु. दिव्या तिवारी ने देश की संस्कृति और परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना, श्रीमती मीनू पांडे, प्रधान पाठिका श्रीमती क्रांति चंद्राकर सहित शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner