थाना सिटी कोतवाली, रायपुर। आजाद चौक में विवाद के बाद कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारने वाले दो युवक कृष यादव व आदित्य सिंह ठाकुर एक घंटे के भीतर गिरफ्तार। थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही।
दिनांक 21.09.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे प्रार्थी प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल देखने एवं घूमने निकले थे। इसी दौरान आजाद चौक के पास प्रार्थी का दो युवकों से विवाद हो गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया। विवाद शांत होने के बाद प्रार्थी अपने परिवार के साथ कार से वहां से आगे बढ़ गए। इसी दौरान उक्त दोनों युवक प्रार्थी की कार का पीछा करते हुए आगे आए और मौका पाकर बैरन बाजार क्षेत्र में प्रार्थी की कार के पीछे के कांच पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का कांच टूट गया। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के नंबर के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की गई। पहचान होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Journalist खबरीलाल