आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली योजना की जानकारी, आवेदन कर योजना से जुड़ीं खिरमेन। आर्थिक सुरक्षा की उम्मीद से बच्चों के भविष्य को लेकर कम हुई चिंता। सही जानकारी और योजनाओं तक पहुंच से परिवारों को मिल रहा सामाजिक-आर्थिक संबल।
रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिवारों को मिल रहे सामाजिक एवं आर्थिक संबल की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो निवासी श्रीमती खिरमेन यादव के लिए नोनी सुरक्षा योजना बच्चों के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा लेकर आई है। योजना की जानकारी उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मिली। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना के लिए आवेदन किया।
खिरमेन यादव बताती हैं कि पहले उन्हें नोनी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी नहीं थी। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता ने उन्हें योजना के प्रावधानों, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्होंने आवश्यक फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया। समय पर मिली जानकारी उनके लिए शासन की योजना तक पहुंचने का माध्यम बनी।
योजना से जुड़ने के बाद खिरमेन को अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी जरूरतों को लेकर भरोसा मिला है। उनका कहना है कि आने वाले समय में योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक होगी। इससे बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता पहले की तुलना में कम हुई है। खिरमेन यादव कहती हैं कि “आंगनबाड़ी दीदी से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली। इसके बाद फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया। अब भरोसा है कि भविष्य में मिलने वाली सहायता बच्चों के काम आएगी।”

Journalist खबरीलाल