Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: भाटागांव बाजार निर्धारित स्थल पर शिफ्ट, मुख्य मार्ग अतिक्रमणमुक्त, बाजार परिसर में नो-व्हीकल जोन लागू:

post

khabrilalरायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर में सुव्यवस्थित यातायात एवं बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाटागांव बाजार को निर्धारित स्थल पर व्यवस्थित रूप से शिफ्ट कराया गया। आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम बाजार विभाग की उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव की उपस्थिति में टीम प्रहरी एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से बैठने वाले विक्रेताओं को निर्धारित स्थल पर शिफ्ट किया गया।बाजार के भीतर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पूरे बाजार परिसर को “नो-व्हीकल जोन” घोषित किया गया है। विक्रेताओं एवं सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों, दोनों के लिए बाजार के भीतर वाहन लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। सभी से निर्धारित पार्किंग/वाहन स्थल का उपयोग करने की अपील की गई है। इस व्यवस्था की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही थोक सब्जी विक्रेताओं के वाहनों के लिए बाजार परिसर में निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए हैं, ताकि वाहनों की अनियमित पार्किंग से बाजार एवं मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner