दुर्ग पुलिस। नवीन आपराधिक कानून के तहत त्वरित विवेचना पर जोर, समय-सीमा में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने वाले 20 विवेचक सम्मानित। प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को नवीन आपराधिक कानून के प्रावधानों के अनुरूप एफआईआर के बाद त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।विवेचना पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। जिले में कार्यरत विवेचकों द्वारा एफआईआर के बाद त्वरित विवेचना कर समय-सीमा में अभियोग पत्र प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
समयबद्ध विवेचना एवं अभियोग पत्र प्रस्तुत करने वाले 20 विवेचकों को उनके कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा विवेचना की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं न्यायालयीन प्रक्रिया में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील :: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अपराध की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपराध की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष विवेचना एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Journalist खबरीलाल