Breaking News

Accident (खबरीलाल न्यूज़) :: भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास हादसा, एक कि मौत दो घायल :

post

khabrilalकवर्धा। जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात भोरमदेव रोड पर राजानवागांव के पास हुआ। दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। 

हादसे में बिशनपुरा निवासी सबित यादव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बेहोश है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner