कोलकाता। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को कहा कि समूह 2035 तक बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। अदाणी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में कोलकाता के पास स्थित न्यूटाउन में 2000 बिस्तरों वाले अस्पताल-अदाणी आरोग्य मंदिर की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। गौतम अदाणी ने कहा कि समूह विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इस परियोजना से 10000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इन क्षेत्रों में निवेश की योजना - दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि बंगाल में अदाणी समूह का निवेश बंदरगाह, लॉजिस्टिक, बिजली, सड़क और डेटा सेंटर क्षेत्रों में होगा। अदाणी ने इस दौरान शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बंगाल की नई भाजपा सरकार की जमकर प्रशंसा की।

Journalist खबरीलाल