Breaking News

Jagdalpur (खबरीलाल न्यूज़) :: नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी घोषित, हाई अलर्ट जारी...:

post

khabrilal

बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। जगदलपुर में 36 घंटों के भीतर 130 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में पानी भर गया है और प्रशासन ने बाढ़ आपदा से निपटने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रहा। तरबतर हुए बस्तर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं, और बीजापुर तथा कोंडागांव में भी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक अकेले जगदलपुर में लगभग एक सौ तीस मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसके कारण शहर से लेकर गांवों तक पानी भर गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner