थाना : वैशाली नगर, जिला दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दो आरोपी टेकचंद साहू एवं विशाल सिंह गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त। दिनांक 26.09.2026 की रात्रि रामनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक के पेट में चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Journalist खबरीलाल