00 डूंगरिया से तीन दिवसीय प्रचार अभियान का किया शंखनाद
00 मुकाबला चुनावी मैदान में उतरने वालों के साथ होता है
मरवाही।
अपने कार्यकाल के 15 वर्षों में कभी भाजपा को मरवाही की याद नहीं आई, आज
कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही मरवाही में विकास की बयार ला दी
और अब तक 500 करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.
के.के. धु्रव के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही के ग्राम
डूंगरिया से अपने तीन दिन के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।
मुख्यमंत्री
ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत भाजपा पर तीखे हमलों के साथ की। उन्होंने
कहा कि रमन सिंह बताएं कि 15 साल में उनकी कोई भी विकास यात्रा मरवाही
क्यों नहीं पहुंची जो आज घूम-घूमकर दौरा कर रहे हैं और और लोगों से वोट
मांग रहे हैं। बीते 15 सालों में मरवाही में विकास कार्य नहीं हुआ और हमने
सरकार बनते ही 500 करो रुपए के काम शुरू कर आए हैं। बघेल ने कहा कि सरकार
ने अपना वादा निभाते हुए सबसे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाने की
घोषणा की। अब सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे और इसे प्रदेश का नंबर 1
जिला बनाएंगे। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा में बड़ी संख्या में आसपास के
गांव के लोग उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष मोहन मरकाम, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के
पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भी उपस्थित थे, जिन्होंने
सभा को संबोधित किया।
मुकाबला मैदान के अंदर के लोगों से होता है ना
कि मैदान से बाहरवालों के साथ चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ रूबरू हुए और पत्रकारों द्वारा
पूछे गए सवाल के जवाब में ये कटाक्ष किया। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि डॉ
रेणु जोगी द्वारा मरवाही क्षेत्र में न्याय यात्रा निकालना चाह रही है
उसका चुनाव में क्या असर पड़ेगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश
अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी द्वारा मुख्यमंत्री से अपनी जाति बताने की
मांग की गई है इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिसकी जो जाति है
वह स्वयं बताएगा और किसी के जाति पर कोई शिकायत हो जाती है तो इसे प्रमाणित
करने की जिम्मेदारी भी उसी की रहेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज
गुप्ता के बेटे द्वारा 24 को एक विवाहित महिला को उठाकर ले जाने के मामले
में भाजपा सांसद सरोज पांडे द्वारा लगाए गए भय और आतंक का माहौल होने की
बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघेल ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ
कांग्रेस के शासनकाल में होती है और जो भी दोषी होगा कारवाई की जाती है।
सरोज पांडे बताएं कि वह हाथरस पर चुप क्यों रहीं।

Journalist खबरीलाल