Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय में श्रमदान :

post

khabrilalरायपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित "स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय परिसर स्थित उद्यान में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ , स्वास्थ्य विभाग की एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री चंद्राकर, आयुक्त श्री सम्बित मिश्रा (आईएएस), अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, नगर निगम मुख्यालय के समस्त विभाग प्रमुखों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए लिटर पिकिंग (कचरा संग्रहण), झाड़ू लगाकर सफाई, सूखे पत्तों एवं खरपतवार को हटाने, उद्यान परिसर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा एकत्रित कचरे के उचित निपटान का कार्य किया। सभी ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।श्रमदान कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडू एवं उनकी टीम, स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव बाबरा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित निपटान तथा साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के संबंध में जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।

इस अवसर पर आयुक्त श्री सम्बित मिश्रा (आईएएस) द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ रायपुर के निर्माण हेतु नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प भी लिया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत प्रयास है। साथ ही अभियान की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक नागरिकों को स्वच्छता प्रयासों से जोड़ने का संकल्प भी लिया गया।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम सेवा, सामूहिक जिम्मेदारी एवं स्वच्छ रायपुर के निर्माण हेतु जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner