रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सहभागिता की तथा श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव है।

Journalist खबरीलाल