Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सेवा की कहानी - सेवा सेतु शिविर में तत्काल बना शबाना परवीन का श्रम कार्ड, टिफिन सेंटर चलाकर परिवार की जिम्मेदारी निभा रहीं शबाना :

post

khabrilalरायपुर। सेवा सेतु शिविर जरूरतमंद नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं। रायपुर के अश्वनी नगर निवासी श्रीमती शबाना परवीन को भी शिविर में तत्काल श्रम कार्ड बनवाने की सुविधा मिली। श्रीमती शबाना अपने घर पर छोटा-सा टिफिन सेंटर चलाती हैं। इसके माध्यम से वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करती हैं और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। श्रम कार्ड बनवाने के लिए वे सेवा सेतु शिविर पहुंचीं, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका कार्ड तत्काल बनाया गया। इससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

श्रम कार्ड बनने से अब शबाना परवीन अपने परिवार के लिए पात्रतानुसार श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि कार्ड बनने से उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए सरकारी योजनाओं से जुड़ने की उम्मीद मिली है। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner